प्रधानमंत्री मोदी ने "मन की बात" के लिए सुझाव आमंत्रित किए

Edited By Updated: 19 Jul, 2024 04:19 PM

prime minister invites suggestions for mann ki baat

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 28 जुलाई, 2024 को होने वाले "मन की बात" कार्यक्रम के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

जैतो (रघुनंदन पराशर ): प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 28 जुलाई, 2024 को होने वाले "मन की बात" कार्यक्रम के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि विशेष रूप से कई युवा समाज में परिवर्तन लाने के लक्ष्य से किये जा रहे सामूहिक प्रयासों को रेखांकित कर रहे हैं।

जिन लोगों ने अभी तक अपने विचार MyGov या NaMo App पर साझा नहीं किए हैं, उन्होंने उनसे भी आग्रह किया है कि वे भी अपने विचार साझा करें। एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, ''मुझे इस महीने के मन की बात के लिए बहुत से इनपुट मिल रहे हैं, जो रविवार 28 तारीख को होगा। यह देखकर खुशी हुई कि कई युवा विशेष रूप से हमारे समाज को बदलने के उद्देश्य से किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को रेखांकित कर रहे हैं। आप MyGov, NaMo App पर इनपुट साझा कर सकते हैं या 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!