लखीमपुर खीरी से देहरादून जा रही निजी बस पलटी: एक की मौत, 30 अन्य घायल

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 12:23 AM

private bus going from lakhimpur kheri to dehradun overturns one dead 30 other

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से उत्तराखंड के देहरादून जा रही एक निजी बस शुक्रवार को यहां डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से उत्तराखंड के देहरादून जा रही एक निजी बस शुक्रवार को यहां डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रोशनपुर प्रताप में उस समय हुई जब बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के समय बस में 65 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जिसकी पहचान लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र के तेहरा गांव निवासी राकेश (30) के रूप में हुई है, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

कुमार ने बताया कि घायलों में से आठ को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा, शेष घायल यात्रियों का नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया और बाद में उन्हें यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर यात्री मजदूर थे जो काम के लिए लखीमपुर खीरी से देहरादून जा रहे थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!