Public Holiday: 15 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे बैंक और दफ्तर

Edited By Updated: 05 Nov, 2024 04:29 PM

public holiday banks schools colleges closed 15th november

दिवाली की लंबी छुट्टियों के बाद उत्तर प्रदेश में एक और सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 15 नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। देव दीपावली का पर्व दिवाली के 15 दिन बाद, कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है।...

नेशनल डेस्क:  दिवाली की लंबी छुट्टियों के बाद उत्तर प्रदेश में एक और सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 15 नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। देव दीपावली का पर्व दिवाली के 15 दिन बाद, कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, जो शैतान पर भगवान की जीत का प्रतीक है। इस दिन को भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

किन राज्यों में रहेगी छुट्टी?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची के अनुसार, 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों में भी अवकाश रहेगा। इनमें मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर शामिल हैं। इन राज्यों में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, या रहस पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

PunjabKesari

अवकाश की पुष्टि कैसे करें?
छात्रों और उनके माता-पिता स्कूलों से संपर्क कर इस दिन के अवकाश की पुष्टि कर सकते हैं। वहीं, सरकारी और निजी कर्मचारियों को भी अपने संबंधित कार्यालयों से अवकाश के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

20 नवंबर को भी अवकाश
उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में 20 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन जिलों में फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी शामिल हैं, जहां विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इन जिलों में छुट्टी की घोषणा की है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!