खतरे की घंटी: Liver Damage की Morning Warning! सुबह उठते ही शरीर में दिखें ये बदलाव, तो समझ लें खतरे में है जान

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 10:54 AM

the body gives this red signal before liver failure

आधुनिक जीवनशैली में लिवर से जुड़ी बीमारियां अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही हैं बल्कि बच्चे और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लिवर डैमेज (Liver Damage) एक 'साइलेंट किलर' की तरह काम करता है। इसके लक्षण तब तक स्पष्ट...

Liver Damage Alert : आधुनिक जीवनशैली में लिवर से जुड़ी बीमारियां अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही हैं बल्कि बच्चे और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लिवर डैमेज (Liver Damage) एक 'साइलेंट किलर' की तरह काम करता है। इसके लक्षण तब तक स्पष्ट नहीं होते जब तक स्थिति गंभीर न हो जाए। हालांकि अगर आप सुबह उठते ही अपने शरीर पर गौर करें तो कुछ छोटे संकेत आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकते हैं।

PunjabKesari

सुबह दिखने वाले ये संकेत हैं खतरे की घंटी

वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के अनुसार सोकर उठने के बाद शरीर इन 5 तरीकों से लिवर की खराबी का इशारा देता है:

  1. आंखों और त्वचा में पीलापन: यदि सुबह आईने में देखने पर आपकी आंखों का सफेद हिस्सा या नाखून हल्के पीले नजर आएं तो यह शरीर में बिलीरुबिन (Bilirubin) बढ़ने का संकेत है। यह लिवर की कार्यक्षमता घटने की पहली निशानी हो सकती है।

  2. सोकर उठने के बाद भी भारी थकान: अगर आप रात भर 7-8 घंटे की पूरी नींद लेते हैं फिर भी सुबह उठते ही शरीर में जान महसूस नहीं होती और भारीपन बना रहता है तो समझ लें कि आपका लिवर पोषक तत्वों को ऊर्जा में नहीं बदल पा रहा है।

  3. सुबह की मतली या जी मिचलाना: बिना किसी वजह के सुबह उठते ही उल्टी जैसा महसूस होना या पेट में बेचैनी होना लिवर की खराबी के कारण पाचन तंत्र के बिगड़ने का संकेत है।

  4. चेहरे और आंखों पर सूजन: क्या सुबह आपका चेहरा फूला हुआ दिखता है? लिवर डैमेज होने पर शरीर में प्रोटीन और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे तरल पदार्थ (Fluids) जमा होने लगते हैं और चेहरे पर सूजन आ जाती है।

  5. पेशाब का गहरा रंग: सुबह का पहला यूरिन अगर बहुत ज्यादा गहरा पीला या भूरा (Tea-colored) दिखाई दे तो इसे सिर्फ पानी की कमी न समझें। यह लिवर की गंभीर गड़बड़ी का सीधा लक्षण हो सकता है।

PunjabKesari

लिवर खराब होने की मुख्य वजहें

आजकल लिवर डैमेज के पीछे मुख्य रूप से तीन कारण जिम्मेदार हैं:

यह भी पढ़ें: Film Industry से आई बुरी खबर: 80 की उम्र में इस दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, सोते-सोते ही थम गईं सांसें

  • अनहेल्दी डाइट: ज्यादा तेल-मसाले, जंक फूड और पैकेट बंद खाने का सेवन।

  • मोटापा और तनाव: शारीरिक सक्रियता की कमी से लिवर पर चर्बी जमना (Fatty Liver)।

  • विषैले तत्व: शराब का सेवन या बिना डॉक्टरी सलाह के ज्यादा दवाइयां लेना।

PunjabKesari

बचाव के लिए क्या करें?

विशेषज्ञों का कहना है कि लिवर एक ऐसा अंग है जिसमें खुद को ठीक करने (Regeneration) की अद्भुत क्षमता होती है। अगर शुरुआती लक्षणों को पहचान कर खानपान में सुधार किया जाए, पर्याप्त पानी पिया जाए और नियमित व्यायाम किया जाए तो लिवर को दोबारा स्वस्थ बनाया जा सकता है लेकिन यदि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर LFT (Liver Function Test) करवाना चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!