पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्कर काबू

Edited By Updated: 03 Dec, 2025 08:11 PM

punjab police nabs drug smuggler

पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्कर काबू


चंडीगढ़, 3 दिसंबर:(अर्चना सेठी) राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” के 277वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 335 स्थानों पर छापेमारी की, इन कार्रवाइयों के बाद पूरे राज्य में 79 एफआईआर दर्ज करते हुए 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 277 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 39,078 हो गई है।

इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम, 5 किलोग्राम भुक्की, 5040 नशीली गोलियाँ और 12,370 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज. को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ चल रही इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है।

इस ऑपरेशन के दौरान 70 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 335 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 356 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

ध्यान देने योग्य है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-ऐडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी)—लागू की है, और इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 45 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!