राहुल गांधी ने ‘मैं भी अंबेडकर' मैराथन को दिखाई हरी झंडी, संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश

Edited By Updated: 12 Apr, 2026 12:02 PM

rahul gandhi flags marathon stresses dedication to constitutional principles

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित 'मैं भी अंबेडकर' मैराथन का शुभारंभ रविवार को हरी झंडी दिखाकर किया।

नेशनल डेस्क: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित 'मैं भी अंबेडकर' मैराथन का शुभारंभ रविवार को हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन नयी दिल्ली के मंडी हाउस स्थित सफदर हाशमी मार्ग से शुरू होकर डॉ अंबेडकर नेशनल मेमोरियल (26, अलीपुर रोड) तक आयोजित की गई। इस आयोजन का संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने ओबीसी विभाग के सहयोग से किया।

PunjabKesari


इस अवसर पर श्री गांधी ने कहा कि 'मैं भी अंबेडकर' मैराथन बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर जी के विचारों और भारतीय संविधान के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जब संवैधानिक मूल्यों पर प्रहार हो रहे हैं, ऐसे समय में हमें हर अन्याय और भेदभाव के खिलाफ बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। श्री गांधी ने कार्यक्रम के अंत में 'जय भीम, जय संविधान, जय हिंद' के नारे के साथ देशवासियों से संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए आगे आने का आह्वान किया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!