Raghav Chadha vs AAP : 'आवाज उठाई, कीमत चुकाई,' पार्टी से मतभेदों के बीच राघव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 01:28 PM

my work will speak for itself raghav chadha amid differences with aap

आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व के साथ मतभेदों के बीच, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ''आवाज उठाई, कीमत चुकाई'' शीर्षक वाला एक वीडियो साझा किया। यह वीडियो संसद में उनके द्वारा विभिन्न मुद्दे उठाते हुए दिखाने वाली कई 'क्लिप'...

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व के साथ मतभेदों के बीच, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ''आवाज उठाई, कीमत चुकाई'' शीर्षक वाला एक वीडियो साझा किया। यह वीडियो संसद में उनके द्वारा विभिन्न मुद्दे उठाते हुए दिखाने वाली कई 'क्लिप' का संकलन है। चड्ढा ने 'पोस्ट' में कहा, ''पूरे सम्मान के साथ, मैं मेरे संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठाने वालों से यही कहूंगा कि मेरा काम ही बोलेगा।''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

'आप' ने चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से दो अप्रैल को हटा दिया था। पार्टी ने उन पर आरोप लगाया है कि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र के खिलाफ मुखर होकर बोलने से बचते रहे और इसके बजाय अपने प्रचार-प्रसार में लगे रहे। चड्ढा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पार्टी के आरोपों को ''झूठ'' करार दिया और कहा कि वह संसद में लोगों के मुद्दे उठाने गए थे, हंगामा करने नहीं। राज्यसभा में 'आप' के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से चड्ढा सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट साझा कर चुके हैं। इससे यह साफ संकेत गया है कि वह उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के फैसले को चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!