'PM के लिए ऐसी सोच?' राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान पर भड़के रवि किशन, कहा– जनता फिर सिखाएगी सबक

Edited By Updated: 22 May, 2026 06:32 PM

ravi kishan furious over rahul gandhi s  traitor  remark

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और अभिनेता रवि किशन ने राहुल गांधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। रवि...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और अभिनेता रवि किशन ने राहुल गांधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। रवि किशन ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा और सोच का इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है।

PunjabKesari

रवि किशन बोले

राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए रवि किशन ने कहा कि "राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री को 'गद्दार' कह रहे हैं। मैं उनके इन शब्दों की घोर निंदा करता हूँ। क्या आपके मन में देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के विचार हैं? वैसे भी, देश की जनता लगातार आपको (चुनावों में) जवाब दे रही है, लेकिन आप सुधरने का नाम नहीं ले रहे। जनता आगे भी आपको इसी तरह सबक सिखाती रहेगी।"

PunjabKesari

क्या है पूरा विवाद? 

हाल ही में वैश्विक तनावों और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था। राहुल गांधी ने कहा था कि वैश्विक हालातों के चलते देश पर आर्थिक संकट का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री विदेश नीति और आर्थिक जोखिमों को संभालने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया पांच देशों के दौरे पर निशाना साधा। विशेष रूप से मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले रोम के 'मेलोडी मोमेंट' (Melody Moment) पर तंज कसते हुए उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए, जहाँ पीएम मोदी ने इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी का पैकेट उपहार में दिया था। पीएम मोदी और अमित शाह पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने अपने 'गद्दार' वाले बयान पर माफी मांगने से साफ मना कर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को चुनौती देते हुए कहा, "मैं आप लोगों से डरने वाला नहीं हूँ और अपने बयान पर कायम हूँ।"

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!