सत्य की जीत हुई, प्रधानमंत्री के हठ की हार हुई, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खरगे बोले

Edited By Updated: 25 Jul, 2026 04:04 PM

truth has triumphed the prime minister s obstinacy has been defeated kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कहा कि यह देश के करोड़ों युवाओं, सत्य और साझा विपक्ष की जीत है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ''हठ'' की हार है। खरगे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा,...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कहा कि यह देश के करोड़ों युवाओं, सत्य और साझा विपक्ष की जीत है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ''हठ'' की हार है। खरगे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''भारत के 'छात्रों की गूंज' आखिरकार अहंकारी सत्ता की दहलीज तक पहुंच गई।'' उन्होंने कहा, ''ये हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर आवाज उठाई।''

<

>

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह ''सत्य की जीत और मोदी जी के हठ की हार'' है। उन्होंने कहा, ''ये उन सभी परिवारों की जीत है जिन्होंने अपने खून, अपने बच्चों को खोया, क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचारी है।'' खरगे ने कहा कि यह साझा विपक्ष की जीत भी है, जिसने छात्रों के हित में संसद से सड़क तक आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि अब बारी है मोदी जी द्वारा हमारी युवा पीढ़ी से माफी मांगने की और उन लोगों पर कठोर कार्रवाई करने की जिन्होंने युवाओं पर लाठी-डंडे-पैलेट गन चलवाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!