Edited By Parveen Kumar,Updated: 29 Jul, 2026 06:40 PM

आए दिन रेल कर्मचारी ट्रेनों में फ्री सफर करते है, लेकिन कुछ ट्रेनों में सफर करने के लिए कर्मचारियों को भी भुगतान करना पड़ता है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णन ने भी लोकसभा में रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधा के नियम सपष्ट किए हैं।
नेशनल डेस्क : आए दिन रेल कर्मचारी ट्रेनों में फ्री सफर करते है, लेकिन कुछ ट्रेनों में सफर करने के लिए कर्मचारियों को भी भुगतान करना पड़ता है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णन ने भी लोकसभा में रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधा के नियम सपष्ट किए हैं।
इन ट्रेनों में नहीं मिलेगी फ्री यात्रा
रेलवे के पास सभी ट्रेनों में मान्य नहीं होता, IRCTC और राज्य पर्यटन विकास निगमों द्वारा संचालित लक्जरी और टूरिस्ट ट्रेनों, जैसे महाराजा एक्सप्रेस और पैलेस ऑन व्हील्स, में रेलवे कर्मचारियों को टिकट खरीदकर सफर करना पड़ता है। इन ट्रेनों के लिए रेलवे सर्वेंट्स (पास) रूल्स, 1986 में कोई विशेष प्रावधान नहीं है।
इन ट्रेनों में सफर करना बिल्कुल मुफ्त
हमसफर एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस।