सावधान यात्रीगण! 25 फरवरी से थम जाएंगे इन 24 ट्रेनों के पहिए, पहले देख लें ये लिस्ट वरना होना पड़ेगा परेशान

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 09:52 AM

railway update these trains will stop running from february 25

यदि आप फरवरी के आखिरी दिनों या मार्च की शुरुआत में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे व्यस्त रूटों की 24 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का फैसला...

Train Cancelled : यदि आप फरवरी के आखिरी दिनों या मार्च की शुरुआत में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे व्यस्त रूटों की 24 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। यह बदलाव 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच प्रभावी रहेगा।

कोहरा नहीं, अपग्रेडेशन है असली वजह

अक्सर सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनें रद्द होती हैं लेकिन इस बार कारण तकनीकी है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक मेंटेनेंस, पुराने पुलों की मरम्मत और लाइनों के आधुनिकीकरण (Infrastructure Upgrade) के चलते यह ब्लॉक लिया गया है। रेलवे का कहना है कि भविष्य में ट्रेनों को सुरक्षित और समय पर चलाने के लिए ये सुधार कार्य अनिवार्य हैं।

कैंसिल की गई प्रमुख ट्रेनों की सूची:

रेलवे ने विभिन्न रूटों की महत्वपूर्ण ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद किया है। अपनी ट्रेन का स्टेटस यहां चेक करें:

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम (रूट) रद्द रहने की अवधि
12327/28 उपासना एक्सप्रेस (हावड़ा - देहरादून) 27 और 28 फरवरी
14003/04 मालदा टाउन - नई दिल्ली एक्सप्रेस 26 और 28 फरवरी
14523/24 हरिहर एक्सप्रेस (बरौनी - अंबाला) 24 और 26 फरवरी
14617/18 जनसेवा एक्सप्रेस (अमृतसर - पूर्णिया कोर्ट) 28 फरवरी और 02 मार्च
15903/04 डिब्रूगढ़ - चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी और 01 मार्च
15621/22 कामाख्या - आनंद विहार एक्सप्रेस 26 और 27 फरवरी
18103/04 टाटा - अमृतसर (जलियांवाला बाग एक्सप्रेस) 25 और 27 फरवरी
22197/98 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) - कोलकाता 27 फरवरी और 01 मार्च
12873/74 हटिया - आनंद विहार (स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस) 26 और 27 फरवरी
22857/58 संतरागाछी - आनंद विहार एक्सप्रेस 02 और 03 मार्च
15619/20 गया - कामाख्या एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

हजारों यात्रियों की बुकिंग पहले से ही इन ट्रेनों में हो चुकी है। अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने सलाह दी है कि स्टेशन जाने से पहले NTES (National Train Enquiry System) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!