ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 5 लोगों की मौत, सड़क पर मची चीख पुकार

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 12:57 AM

5 killed in collision between truck and auto rickshaw

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि चिरागपल्ली थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ, जब एक ट्रक...

नेशनल डेस्क : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि चिरागपल्ली थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ, जब एक ट्रक 11 महिलाओं को ले जा रहे ऑटो-रिक्शा से टकरा गया।

पुलिस के मुताबिक, ऑटो-रिक्शा में सवार सभी महिलाएं पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बीदर जिले की रहने वाली खेतिहर मजदूर थीं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''हादसे में ऑटो-रिक्शा चालक और चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गईं।'' उन्होंने बताया कि ये सभी कर्नाटक में अपने निवास स्थान लौट रही थीं।

अधिकारी के अनुसार, घायलों को जहीराबाद और संगारेड्डी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसों के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मौतों पर शोक व्यक्त किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि रेड्डी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!