Edited By Parveen Kumar,Updated: 12 Aug, 2026 12:18 AM

बिहार के बांका जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य झुलस गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुईया थाना क्षेत्र के बोड़ा गांव में खेत में रोपनी का काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन...
नेशनल डेस्क : बिहार के बांका जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य झुलस गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुईया थाना क्षेत्र के बोड़ा गांव में खेत में रोपनी का काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान रेणु देवी (32), रिंकू देवी (50) और कुसमी देवी (45) के रूप में की गयी है। वहीं, सौरभ कुमार और रानी कुमारी वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गये। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना बौंसी थाना क्षेत्र के कैरी गांव में हुई, जहां वज्रपात की चपेट में आने से सूफियाना खातून (50) की मौत हो गयी। वहीं, सिराय गांव में भी खेत में काम करने के दौरान व्रजपात से सुरेश यादव (62) की मौत हो गयी।शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया गया है।