T20 World Cup Final पर रेलवे का क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा तोहफा, इस रूट पर चलाई स्पेशल ट्रेनें

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 08:37 PM

railways gives a big gift to cricket lovers before the t20 world cup final

भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान यह जुनून और भी बढ़ जाता है। 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी...

नेशनल डेस्क : भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान यह जुनून और भी बढ़ जाता है। 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को देखने के लिए देशभर से हजारों फैंस अहमदाबाद पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की खास व्यवस्था

फाइनल मैच के लिए बढ़ती यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। मुंबई और अहमदाबाद के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है, ताकि क्रिकेट प्रशंसकों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सके। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के जरिए व्यस्त रूट पर यात्रियों की भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी।

रेलवे यूजर कमेटी की पहल पर लिया गया फैसला

पश्चिम रेलवे की डिविजनल रेलवे यूजर कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य राजीव सिंघल ने इस बारे में रेलवे अधिकारियों से चर्चा की थी। उन्होंने डिविजनल रेलवे मैनेजर पंकज सिंह से मिलकर मैच के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों की मांग रखी थी। इसके बाद रेलवे ने शनिवार रात और रविवार सुबह मुंबई से अहमदाबाद के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया।

स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल और सुविधाएं

पहली एसी सुपरफास्ट तेजस स्पेशल ट्रेन (09027) 7 मार्च की रात 11:45 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और 8 मार्च की सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 9 मार्च को सुबह 3:00 बजे अहमदाबाद से चलेगी और 11:15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर और एसी-3 टियर जैसे प्रीमियम कोच होंगे और यह बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी।

दूसरी एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09021) 8 मार्च को सुबह 6:20 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी और दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 3:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर रात 9:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन में विस्टाडोम, एग्जीक्यूटिव अनुभूति, एग्जीक्यूटिव चेयर कार और एसी चेयर कार जैसे आधुनिक कोच लगाए जाएंगे।

टिकट बुकिंग कब से

रेलवे के मुताबिक तेजस स्पेशल ट्रेन (09027/09028) की बुकिंग 6 मार्च से शुरू हो चुकी है, जबकि दूसरी स्पेशल ट्रेन (09021/09022) के टिकट 7 मार्च से उपलब्ध होंगे। यात्री पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन से जुड़ी जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!