IndianRailways: ट्रेन में घर का खाना खाया तो पड़ सकता है भारी!, पढ़ ले रेलवे का सख्त नियम नहीं तो ...

Edited By Updated: 19 Apr, 2026 11:22 AM

eating home cooked food on a train can be costly read the strict rules of the r

अक्सर हम रेलवे से यात्रा करते समय अपनी सुविधा अनुसार या तो घर से खाना लेकर जाते हैं या फिर ट्रेन में खान बुक कर लेते हैं। रेलवे के मुताबिक कुछ लोग यात्रा के दौरान घर का खाना लेकर जाते हैं खाना खाने के बाद बचा हुआ खाना वहीं पर फेंक देते हैं। रेलवे ने...

नेशनल डेस्क: अक्सर हम रेलवे से यात्रा करते समय अपनी सुविधा अनुसार या तो घर से खाना लेकर जाते हैं या फिर ट्रेन में खान बुक कर लेते हैं। रेलवे के मुताबिक कुछ लोग यात्रा के दौरान घर का खाना लेकर जाते हैं खाना खाने के बाद बचा हुआ खाना वहीं पर फेंक देते हैं। रेलवे ने साफ कर दिया है कि सफर के दौरान ट्रेन में गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी और जुर्माना भी भरना पड़ेगा। 

रेलवे ने करीब 2.89 लाख रुपये का जुर्माना वसूला 
दरअसल, रेलवे परिसरों और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। पूर्व रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों पर एक ही दिन में 1447 मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 2.89 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई यात्रियों को जागरूक करने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।

ट्रेन में कचरा फैलाना कानूनन अपराध 
अलग-अलग मंडलों में भी सख्ती देखने को मिली। हावड़ा, आसनसोल, मालदा और सियालदह मंडलों में सैकड़ों मामलों में जुर्माना लगाया गया। रेलवे का कहना है कि स्टेशन और ट्रेन में कचरा फैलाना न सिर्फ पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है।

रेलवे का निर्देश साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें 
हाल ही में एक मामला सामने आया, जहां एक परिवार ट्रेन में घर से लाया हुआ खाना खाकर उसका बचा हुआ हिस्सा सीट के पास ही छोड़ गया। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना लगा दिया। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और कचरा इधर-उधर न फेंकें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!