Rain Alert: देश में प्री-मानसून की दस्तक, भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, IMD का कई राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 01 May, 2026 07:18 PM

rain alert possibility of thunderstorms along with heavy rain imd alert

बढ़ती गर्मी के बीच देश में प्री-मानसून मौसम ने दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में बादलों ने दस्तक दे दी है और कई जगह पर बारिश का दौ शुरु हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2, 3 और 4 मई तक तेज...

नेशनल डेस्कः बढ़ती गर्मी के बीच देश में प्री-मानसून मौसम ने दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में बादलों ने दस्तक दे दी है और कई जगह पर बारिश का दौ शुरु हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2, 3 और 4 मई तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान IMD ने आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

केरल में भारी बारिश
केरल में  4 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने केरल में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में खराब मौसम
उत्तराखंड में भी 4 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। IMD ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश  की चेतावनी दी है। उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, लद्दाख, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों सहित कई जगहों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!