मुंबई में बारिश का कहर: इंडिगो की चार उड़ानें रद्द, यात्रियों से विमानन कंपनियों ने की ये अपील

Edited By Updated: 05 Jul, 2026 06:44 PM

rain havoc in mumbai four indigo flights cancelled airlines make this appeal

मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रविवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग एक घंटे तक सभी रनवे पर उड़ानों का संचालन रोक दिया गया, जिसके चलते इंडिगो की चार उड़ान रद्द कर दी गईं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग विमानन...

नेशनल डेस्क: मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रविवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग एक घंटे तक सभी रनवे पर उड़ानों का संचालन रोक दिया गया, जिसके चलते इंडिगो की चार उड़ान रद्द कर दी गईं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग विमानन कंपनियों की 13 उड़ानों का मार्ग बदलकर पास के हवाई अड्डों की ओर भेज दिया गया। 

सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के कारण दूसरी जगह भेजे गए सभी 13 विमान बाद में वापस मुंबई पहुंच गए। इस बीच, उड़ानों का डेटा एकत्र करने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मुंबई हवाई अड्डे से रवाना होने वाली 90 प्रतिशत उड़ानों ने औसतन 65 मिनट की देरी से उड़ान भरी, जबकि आने वाली 45 प्रतिशत उड़ान भी देरी से पहुंचीं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इससे पहले मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा, "पूर्वाह्न लगभग 10:17 बजे भारी बारिश के कारण दृश्यता का स्तर कम हो गया था और 42 नॉट तक की तेज हवाएं चल रही थीं। इससे रनवे पर संचालन प्रभावित हुआ।

" हवाई अड्डा संचालक ने कहा कि यात्रियों, विमानों और हवाई अड्डे पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तय प्रक्रिया के तहत रनवे पर संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। बयान में कहा गया है कि मौसम परिस्थितियों में सुधार होने पर एक घंटे बाद रनवे पर संचालन सामान्य रूप से शुरू हुआ। सूत्रों के अनुसार, रद्द की गईं इंडिगो की उड़ानों में 6ई 395 (दिल्ली-मुंबई), 6ई 5273 (मुंबई-इंदौर), 6ई 552 (इंदौर-मुंबई) और 6ई 6613 (मुंबई-दिल्ली) शामिल हैं। इंडिगो ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली और मुंबई में खराब मौसम का असर उड़ानों के संचालन पर पड़ा है। हम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी लेते रहें।" हालांकि, इंडिगो ने अपनी पोस्ट में मुंबई हवाई अड्डे पर रद्द की गईं चार उड़ानों का जिक्र नहीं किया। हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) के सूत्रों के अनुसार, मुंबई हवाई अड्डे पर हर दिन 980 से 1,000 उड़ानों का संचालन होता है। सूत्रों ने बताया कि यहां औसतन हर घंटे 48 उड़ानों की आवाजाही होती है, जिनमें 24 आगमन और 24 प्रस्थान उड़ान शामिल हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!