अमरनाथ यात्रा 2026: 57 दिन, 416 कैमरे और ड्रोन से हवाई निगरानी, यात्रा की सुरक्षा के लिए पूरी हुईं तैयारियां

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 12:39 PM

aerial surveillance using 416 cameras and drones during the amarnath yatra

इस साल की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक चलने वाली है। 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  इस साल तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक और भारी सुरक्षाबलों का एक मजबूत चक्रव्यूह...

अमरनाथ यात्रा 2026: इस साल की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक चलने वाली है। 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस साल तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक और भारी सुरक्षाबलों का एक मजबूत चक्रव्यूह तैयार किया गया है।

आधुनिक तकनीक से लैस होगी सुरक्षा व्यवस्था

SSP नागपुरे के अनुसार, इस वर्ष की यात्रा के लिए सुरक्षा को हाई-टेक बनाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस यात्रा में संदिग्ध लोगों और असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 34 अत्याधुनिक FRS कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा यात्रा के दौरान 24 घंटें निगरानी रखने के लिए 416 CCTV लगाए जाएंगे। वहीं आसमान से यात्रा की सुरक्षा बनाए रखने के लिए हाई- टेक ड्रोन तैनात किए गए हैं। 

चप्पे-चप्पे पर रहेगा सुरक्षाबलों का पहरा

अमरनाथ यात्रा को राष्ट्रीय महत्व का आयोजन बताते हुए एसएसपी ने कहा कि अनंतनाग पुलिस सुरक्षा की इस बड़ी जिम्मेदारी को पूरी मुस्तैदी से निभा रही है। यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए CAPFऔर जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की कई अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा किसी भी आपतकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक जोन और सेक्टर में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!