Weather changed India: दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में 3 दिन बारिश मचाएगी तांडव, UP बिहार में आंधी-तूफान का अलर्ट

Edited By Updated: 10 May, 2026 11:30 AM

rain in delhi ncr for 3 days storm alert in bihar up

मई की भीषण गर्मी के बीच कुदरत ने करवट बदल ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और निम्न दबाव के क्षेत्र के एक साथ सक्रिय होने से उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत के अधिकांश...

IMD Rain Alert Delhi NCR : मई की भीषण गर्मी के बीच कुदरत ने करवट बदल ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और निम्न दबाव के क्षेत्र के एक साथ सक्रिय होने से उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर शुरू होने वाला है।

दिल्ली-NCR: गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत

राजधानी दिल्ली और नोएडा में आने वाले 3 दिन काफी सुहाने रहने वाले हैं। अगले 3 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी जिससे पारा 34 डिग्री के आसपास आ सकता है। अगले एक हफ्ते तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।

PunjabKesari

पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश

पहाड़ी और मैदानी राज्यों के लिए 11 से 14 मई का समय काफी महत्वपूर्ण है। पहाड़ी राज्य की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। वहीं मैदानी राज्य पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 11-14 मई, जबकि उत्तर प्रदेश में 12-14 मई के बीच बारिश की संभावना है।

PunjabKesari

बिहार, झारखंड और बंगाल में आंधी-तूफान का तांडव

पूर्वी भारत में मौसम सबसे अधिक आक्रामक हो सकता है। बिहार-झारखंड में 11 से 15 मई के बीच 50 से 60 किमी (झोंके 70 किमी तक) की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चल सकती है। ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी प्रबल आशंका है। वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

PunjabKesari

मध्य भारत और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश और विदर्भ: 11 से 13 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले झोंकों के साथ भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: UP में कहीं ओले तो कहीं आंधी: 15 मई तक मानसून जैसा हाल, जारी हुआ येलो अलर्ट

PunjabKesari

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत: 7 दिनों का रेन अलर्ट

दक्षिण भारत: केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहेगा।

PunjabKesari

पूर्वोत्तर: असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश समेत सभी 8 राज्यों में 11 से 15 मई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!