राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी: पूर्वी हिस्सों में झमाझम तो पश्चिम में चलीं तेज हवाएं

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 02:06 PM

rain in several parts of rajasthan 67 mm of rainfall recorded in salumbar

राजस्थान में मानसून पूरी तरह मेहरबान नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम तो कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी मेघगर्जन और...

जयपुर : राजस्थान में मानसून पूरी तरह मेहरबान नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम तो कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी हैं। मौसम विभाग ने राज्य में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार आज सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 67.0 मिलीमीटर वर्षा सलूंबर में दर्ज की गई। इस अवधि में फलोदी का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो राज्य में सबसे कम था। 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल सक्रिय रहेंगी। विभाग ने संकेत दिया है कि आगामी दिनों में भी कई क्षेत्रों में वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!