भारी कर्ज में डूबा हुआ था परिवार, पति-पत्नी और बेटी ने की आत्मह*त्या

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 10:25 AM

rajasthan couple daughter die by suic ide debt angle emerges

राजस्थान के अजमेर जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों पति-पत्नी और उनकी 20 साल की बेटी - ने ज़हरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को गढ़ी मलयान इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की...

जयपुर : राजस्थान के अजमेर जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों पति-पत्नी और उनकी 20 साल की बेटी - ने ज़हरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को गढ़ी मलयान इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इंदिरा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) के तौर पर हुई है। 

पुलिस के अनुसार तीनों ने पानी में सल्फास (Celphos) की गोलियां मिलाकर पी थीं। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदर्श नगर थाने के SHO ओम प्रकाश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटना के समय अशोक शर्मा का बेटा गौरव कमरे में मौजूद था। गौरव करीब दो दिन पहले ही जयपुर से अजमेर आया था, जबकि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। 

पुलिस ने बताया कि अशोक शर्मा फर्नीचर के व्यापारी थे और मौत की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका है। पुलिस परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और उन हालात की जांच कर रही है जिनमें तीनों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाया। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार भारी कर्ज में डूबा हुआ था। साथ ही पुलिस ने बताया कि अशोक शर्मा ने रिश्तेदारों को फोन करके इस कठोर कदम के बारे में बताया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम के बाद मौत से जुड़े हालात और साफ हो जाएंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!