Edited By rajesh kumar,Updated: 18 Feb, 2023 02:31 PM

रमेश बैस ने शनिवार को महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बैस ने भगत सिंह कोश्यारी की जगह ली है।
नेशनल डेस्क: रमेश बैस ने शनिवार को महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बैस ने भगत सिंह कोश्यारी की जगह ली है। बैस को यहां राजभवन में बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस. वी. गंगापुरवाला ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैस ने मराठी में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे। सितंबर 2019 से महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले कोश्यारी ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था।