लंबे इंतजार के बाद आज से खुल जाएंगे प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर के दरबार, भक्तों के खिले चेहरे

Edited By Updated: 30 Oct, 2020 10:41 AM

ranganath temple will be opened from today

देश के उत्तरी छोर को दक्षिण से जोड़ने वाला वृन्दावन का रंगनाथ मंदिर आज से आम श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। मंदिर में केवल उन्ही लोगों को प्रवेश मिलेगा जो कोविड-19 के नियमों का पालन करेंगे। श्रद्धालुओं को मास्क लगाना आवश्यक है इसके साथ ही सेनिटाइजर का...

नेशनल डेस्क: देश के उत्तरी छोर को दक्षिण से जोड़ने वाला वृन्दावन का रंगनाथ मंदिर आज से आम श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। मंदिर में केवल उन्ही लोगों को प्रवेश मिलेगा जो कोविड-19 के नियमों का पालन करेंगे। श्रद्धालुओं को मास्क लगाना आवश्यक है इसके साथ ही सेनिटाइजर का प्रयोग और सामाजिक दूरी बनाये रखना होगा। 

 

श्रद्धालुओं का नापा जाएगा तापमान
मंदिर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनघा श्रीनिवासन ने बताया था कि मंदिर को श्रद्धालुओं के लिये शरद पूर्णिमा के दिन खोला जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रत्येक दर्शनार्थी का तापमान भी नापा जाएगा। सीईओ ने श्रद्धालुओं से मंदिर में किसी भी चीज को न छूने की हिदायत दी है। 

 

पुरोहितों ने की उठाई मंदिर खोलने की मांग 
समाजसेवी कपिल देव उपाध्याय के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मन्दिर की सीईओ से मुलाकात की थी और मंदिर के बन्द होने के कारण तीर्थ पुरोहित, व्यापारी और क्षेत्रीय आमजन के सामने आ रही समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया। इसके बाद ही मंदिर प्रबन्धन ने शरद पूर्णिमा से श्रद्धालुओं के लिए मन्दिर खोलने का निश्चय किया।

 

श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील 
इस अवसर पर उपाध्याय ने कहा कि वह तीर्थ पुरोहित, व्यापारी वर्ग और आमजन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए मन्दिर प्रबन्धन द्वारा मंदिर खोलने के निर्णय के आभारी हैं। उन्होंने सभी से कोविद के नियमों का पालन करते हुए मन्दिर की गरिमा बनाये रखने का पूरा प्रयास करने की अपील की जिससे प्रबन्धन को मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोलने में कोई असुविधा न हो। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!