लॉन्च हुआ Realme 12X शानदार स्मार्टफोन, कीमत सहित जानें खूबियां

Edited By Updated: 21 Mar, 2024 01:03 PM

realme 12x smartphone launched in china

Realme 12X स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसे कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट- 12GB+256GB और 12GB+512GB में पेश किया है। 12GB+256GB की कीमत 1499 युआन यानी लगभग 17296 रुपये है और 12GB+512GB की कीमत 1799 युआन यानी लगभग 20758 रुपये है।

गैजेट डेस्क. Realme 12X स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसे कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट- 12GB+256GB और 12GB+512GB में पेश किया है। 12GB+256GB की कीमत 1499 युआन यानी लगभग 17296 रुपये है और 12GB+512GB की कीमत 1799 युआन यानी लगभग 20758 रुपये है।


पहली सेल

PunjabKesari


Realme 12X की पहली सेल 1 अप्रैल 2024 से चीन में शुरू होगी। सेल में फोन की कीमत पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 1399 युआन यानी लगभग 16142 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 1599 युआन यानी लगभग 18450 रुपये होगी।


स्पेसिफिकेशन्स

PunjabKesari

प्रोसेसर- Realme 12X फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है।

डिस्प्ले- यह फोन 6.67 इंच LCD screen और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है। फोन 625 nits पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है।

कैमरा- Realme 12X फोन 50MP मेन और 8MP सेल्फी कैमरा के साथ लाया गया है।

बैटरी- इसमें 5000mAh बैटरी और 15W fast charging फीचर है।

कलर ऑप्शन- रियलमी का यह फोन Blue Bird और Black Jade कलर ऑप्शन में लाया गया है।

ओएस- इस फोन में Android 14 बेस्ड Realme UI 5.0 ओएस है।

PunjabKesari

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!