मशहूर लोक गायिका का 98 साल की उम्र में निधन, सुरों की दुनिया में शोक की लहर

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 11:59 AM

renowned folk singer gavri devi dies at 98

​​​​​​​पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 'मांड' गायकी को दुनिया में लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान देने वाली सुप्रसिद्ध गायिका गवरी देवी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Gavri Devi passes away: 'मांड' गायकी से पूरे देश में नाम कमाने वाली गवरी देवी का गुरुवार शाम निधन हो गया। उन्होंने 98 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही राजस्थान के लोकसंगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोक गायिका के निधन पर शोक जताते हुए इसे राज्य की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। 

प्राप्त सूचना के अनुसार गवरी देवी (98) का निधन उनके पाली स्थित निवास में हुआ। गवरी देवी पिछले कई दशकों से 'मांड' गायन में सक्रिय थीं और उन्होंने देशभर में अपने गायन से लोगों का मन मोहा। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पाली की सुप्रसिद्ध 'मांड' गायिका गवरी देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना लोक संगीत जगत एवं राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ''अपनी मधुर स्वर साधना और लोकगीतों के माध्यम से उन्होंने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को नयी पहचान दी। लोककला के संरक्षण और संवर्धन में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी सुरमयी विरासत आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।'' 

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 'मांड' गायकी को दुनिया में लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान देने वाली सुप्रसिद्ध गायिका गवरी देवी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि गवरी देवी ने कई दशकों तक 'मांड' गायन किया तथा इस शैली में लोककला का पर्याय बनीं। उनके निधन से राजस्थान के कला एवं संस्कृति क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!