'कंगना रानौत संसद में रहने लायक नहीं...', प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने साधा निशाना

Edited By Updated: 31 Aug, 2024 01:47 PM

robert vadra says kangana ranaut not fit to go to parliament

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने के बाद से लगातार चर्चा मे बनी हुई है। हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना पर निशाना साधा है और किसानों के विरोध में की गई टिप्पणी की आलोचना की है।

नेशनल डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने के बाद से लगातार चर्चा मे बनी हुई है। हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना पर निशाना साधा है और किसानों के विरोध में की गई टिप्पणी की आलोचना की है।

PunjabKesari
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कंगना रानौत एक महिला हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं। वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचती हैं। वह केवल अपने बारे में सोचती हैं। कंगना को महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी अपील है कि पूरा देश एक साथ आए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आगे बढ़े। महिलाओं की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इसे संबोधित करने के लिए एक साथ आना चाहिए।

PunjabKesari
बता दें हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि अगर भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी रहता, तो देश में बांग्लादेश जैसी स्थिति बन सकती थी। लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के कारण ऐसा नहीं हुआ। किसानों के आंदोलन के दौरान लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे। उन्होंने इस आंदोलन को एक "साजिश" करार दिया और आरोप लगाया कि इसमें चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका की संलिप्तता थी। उनके इस बयान की विपक्षी दलों ने आलोचना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!