अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सोनिया गांधी, डॉक्टरों की टीम ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 01:48 PM

sonia gandhi returns home after fever and infection

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। Systemic Infection से पूरी तरह उबरने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। अस्पताल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। Systemic Infection से पूरी तरह उबरने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। अस्पताल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सोनिया गांधी को 24 मार्च की रात करीब 10:22 बजे बुखार की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु जैसे वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चला। उन्हें एंटीबायोटिक्स का कोर्स दिया गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। डॉक्टरों ने कहा है कि वह अब ठीक हैं, लेकिन घर पर भी उनका उपचार और फॉलो-अप जारी रहेगा।

पारिवारिक और राजनीतिक घटनाक्रम

सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण कांग्रेस के चुनावी कार्यक्रमों में भी बदलाव करना पड़ा था। राहुल गांधी को अपनी 25 मार्च की केरल यात्रा रद्द करनी पड़ी थी, जहाँ उन्हें पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करना था। राहुल गांधी की अनुपस्थिति में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल जाकर चुनावी शंखनाद किया।वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपनी मां की देखभाल के लिए लगातार अस्पताल में मौजूद रहीं।

पहले भी हो चुकीं है अस्पताल में भर्ती

79 वर्षीय सोनिया गांधी के लिए इस साल यह दूसरी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इससे पहले 5 जनवरी को सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल जाने से पहले का कड़ा रुख

भर्ती होने से ठीक पहले सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर कड़ा राजनीतिक प्रहार किया था। उन्होंने 3 मार्च को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर केंद्र की चुप्पी को 'तटस्थता' के बजाय 'जिम्मेदारी से भागना' करार दिया था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!