Edited By Ramkesh,Updated: 15 Jun, 2026 02:24 PM

पटना स्थित 'खान ग्लोबल स्टडी' (केजीएस) गोलीबारी मामले में जेल में रोशन आनंद सर को जमानत मिल गई है। आज भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रौशन आनंद को जमानत मिलने के बाद उनके वकील ने कहा कि कोर्ट में पक्ष रखते हुए हमने कहा, अगर इस FIR...
नेशनल डेस्क: पटना स्थित 'खान ग्लोबल स्टडी' (केजीएस) गोलीबारी मामले में जेल में रोशन आनंद सर को जमानत मिल गई है। आज भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रौशन आनंद को जमानत मिलने के बाद उनके वकील ने कहा कि कोर्ट में पक्ष रखते हुए हमने कहा, अगर इस FIR को एक्सेप्ट भी किया जाए तो रौशन आनंद इस घटना में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन पर षडयंत्र का आरोप है तो खान के बॉडीगार्ड के फायरिंग की बात क्यों छिपाई गई? कोर्ट का ऑब्जर्वेशन था कि दोनों टीचर हैं, हेल्दी कम्पटीशन करें।
आपको बता दें कि नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों भाई प्रिंस यादव की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि 'खान ग्लोबल स्टडी' के पास हुई गोलीबारी में उनका नाम शामिल था। बताया जा रहा था कि प्रिंस यादव पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए नेपाल में रह रहा था। इसी दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की परिस्थितियों को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। फिलहाल अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि हत्या या सामान्य मौत।
खान सर की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने है रोक
खान सर के वकील ने इस बीच अंतरिम राहत दिए जाने की प्रार्थना की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर 20 जून 2026 तक के लिए रोक दिया, लेकिन उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह पुलिस को अनुसंधान में मदद करेंगे और जब भी पुलिस उन्हें तलब करेगी, वह हाजिर होंगें।
कोचिंग संस्थान के नजदीक हुई थी गोलीबारी
उल्लेखनीय है कि खान सर के कोचिंग संस्थान के नजदीक हुई गोलीबारी के वायरल वीडियो के आधार पर कदमकुआं थाना की पुलिस ने खान सर और उनके दो सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ बी एन एस और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में 04 जून 2026 को कदम कुआं थाना में कांड संख्या 418/2026 दर्ज किया है। फिलहाल भाई की मौत के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को जमानत मिल गई है। अब वह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।