कश्मीर की लड़कियों में लोकप्रिय हो रहा है रग्बी खेल

Edited By Updated: 22 Sep, 2021 12:00 AM

rugby become popular among girls in kashmir

कश्मीर की लड़कियों में स्पोटर्स बहुत लोकप्रिय हो रहा है। वहीं जो खेल सबसे ज्यादा फेमस होता जा रहा है वो है रग्बी।

श्रीनगर: कश्मीर की लड़कियों में स्पोटर्स बहुत लोकप्रिय हो रहा है। वहीं जो खेल सबसे ज्यादा फेमस होता जा रहा है वो है रग्बी। इसे खेलने के लिए लड़कियां विशेष प्रशिक्षण ले रही हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसल द्वारा आयोजित टूर्नामेंटों में भाग भी ले रही हैं।


जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसल ने कश्मीर में लड़कियों को इस खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए रग्बी ग्राउंड भी तैयार किया है।

PunjabKesari
पिछले कुछ वर्षों में कई लड़कियों ने खेल में बेहत्तर प्रदर्शन किया है और भविष्य में अच्छा खिलाड़ी बनने की तरफ उन्होंने कदम बढ़ाया है। रग्बी की कोच सोलिहा युसूफ ने कहा, कश्मीर में लड़कियां रग्बी को बड़े शौक से खेल रही हैं। इसमें सभी आयु वर्ग की लड़कियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रग्बी एक बेहतर शारीरिक खेल है और इससे हम फिट रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा लड़कियां इसे बड़े ही पैशेनेट तरीके से खेलती हैं।

PunjabKesari


उरूज मलिक नामक खिलाड़ी ने कहा कि रग्बी को मामूली खेल नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे हमे अनुशासन और स्पोटर्समैनशिप सीखने को मिलता है। यह एक चुनौतीपूर्ण खेल है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!