Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Sep, 2026 11:53 AM

तेलंगाना के कामारेड्डी के अशोक नगर इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। यहां दो कारों की टक्कर के बीच में आने से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के CCTV...
नई दिल्ली: तेलंगाना के कामारेड्डी के अशोक नगर इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। यहां दो कारों की टक्कर के बीच में आने से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक सफ़ेद कार अचानक एक नीली कार से टकरा जाती है, जो मुड़ रही थी। दोनों लड़कों वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर इन दोनों गाड़ियों के बीच आ गया और टक्कर में फंस गया।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों सवार स्कूटर से दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को कामारेड्डी जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारी जांच कर रहे हैं कि दोनों कारें कैसे टकराईं और स्कूटर उनके बीच कैसे फंसा।
इसी बीच, उसी दिन कामारेड्डी के जुकल एक्स रोड पर एक बस पलट गई, जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, बस हैदराबाद से बिचकुंडा जा रही थी, तभी वह सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। ड्राइवर, जिसकी पहचान अंजनेयुलु के तौर पर हुई है।