पीएम मोदी से मिले रूसी विदेश मंत्री लावरोव, यूक्रेन संकट को लेकर हुई चर्चा

Edited By Updated: 01 Apr, 2022 07:43 PM

russian foreign minister lavrov met pm modi discussed about ukraine crisis

भारत की यात्रा पर आये रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।  मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने दोहराया कि हिंसा जल्द रूकनी चाहिए और भारत शांति प्रयासों में किसी भी तरीके से योगदान देने के लिए...

नई दिल्लीः भारत की यात्रा पर आये रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।  मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने दोहराया कि हिंसा जल्द रूकनी चाहिए और भारत शांति प्रयासों में किसी भी तरीके से योगदान देने के लिए तैयार है।

लावरोव ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन की स्थिति की जानकारी के साथ साथ शांति के लिए हो रही बातचीत से भी अवगत कराया। रूसी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री को गत वर्ष दिसम्बर में हुए भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में लिये गये निर्णयों पर हुई प्रगति की भी जानकारी दी।

पश्चिमी देशों द्वारा भारत और रूस के संबंधों को लेकर किये जा रहे विरोध के बीच हो रही इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पश्चिमी देश भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदे जाने पर भी सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले लावरोव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता भी की थी

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!