'मनमोहन सिंह एक उत्कृष्ट राजनेता थे', रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Updated: 28 Dec, 2024 08:41 AM

russian president putin pays tribute to manmohan singh

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक उत्कृष्ट राजनेता बताया और भारत-रूस संबंधों को ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक' साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया।

इंटरनेशनल डेस्कः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक उत्कृष्ट राजनेता बताया और भारत-रूस संबंधों को ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक' साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया। पुतिन ने एक शोक संदेश में कहा कि सिंह ने भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व मंच पर इसके हितों को स्थापित करने में बहुत कुछ हासिल किया। 

दिसंबर 2010 में रूस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ी थी। साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे और भारत के आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में लोकप्रिय हुए सिंह का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। पुतिन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के रूप में और अन्य उच्च पदों पर रहते हुए, उन्होंने भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व मंच पर इसके हितों को स्थापित करने में बहुत कुछ हासिल किया।'' 

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाकर उन्हें मजबूत करने में बड़ा व्यक्तिगत योगदान दिया।'' पुतिन ने सिंह के साथ अपनी बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसे असाधारण व्यक्ति से कई बार बात करने का अवसर मिला। हम उनकी यादों को संजोकर रखेंगे।'' पुतिन ने सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी शोक संवेदना प्रेषित कीं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!