Edited By Parveen Kumar,Updated: 11 Jun, 2026 05:15 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राजा भोज एयरपोर्ट पर अरहंत सारिपुत्त एवं अरहंत महा मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ये पवित्र बौद्ध अवशेष मंगोलिया में प्रदर्शनी के पश्चात...
नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राजा भोज एयरपोर्ट पर अरहंत सारिपुत्त एवं अरहंत महा मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। ये पवित्र बौद्ध अवशेष मंगोलिया में प्रदर्शनी के पश्चात वापस सांची लौटे हैं।
पवित्र अवशेषों के भारत आगमन पर उनका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों तथा श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
अरहंत सारिपुत्त और अरहंत महा मौद्गल्यायन के अवशेष बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत पूजनीय माने जाते हैं। मंगोलिया में इनके प्रदर्शन ने भारत और मंगोलिया के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब ये अवशेष पुनः सांची स्थित अपने स्थायी स्थान पर स्थापित किए जाएंगे।