CM रेखा गुप्ता ने देखी कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', किया ये बड़ा ऐलान

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 11:30 PM

cm rekha gupta watched kangana ranaut s  bharat bhagya vidhata

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज से पहले उन्हें राजधानी दिल्ली से बड़ी खुशखबरी मिली है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए फिल्म को दिल्ली में...

नेशनल डेस्क : अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज से पहले उन्हें राजधानी दिल्ली से बड़ी खुशखबरी मिली है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी।

12 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के प्रचार के लिए कंगना रनौत अपनी टीम के साथ देशभर का दौरा कर रही हैं। इस अभियान के तहत वे उन वास्तविक नायकों को सम्मानित कर रही हैं, जिन्होंने संकट की घड़ी में निस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा की। भुवनेश्वर और रायपुर के बाद यह विशेष अभियान दिल्ली पहुंचा, जहां फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत के साथ मिलकर दिल्ली के कई रियल-लाइफ हीरोज को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य हस्तियां भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रताप राव जाधव, गिरिराज सिंह और आशीष सूद सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘भारत भाग्य विधाता’ को दिल्ली में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उनके इस फैसले का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

कंगना ने जताया आभार

इस अवसर पर कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि दिल्ली के विकास और प्रशासन में उनके द्वारा किए गए बदलाव सराहनीय हैं। कंगना ने कहा, “मैं हमारी पूरी फिल्म टीम की ओर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल से आभार व्यक्त करती हूं। जब मैंने उन्हें इस विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया, तो उन्होंने तुरंत सहमति दे दी। इसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।” फिल्म की रिलीज से ठीक पहले मिले इस समर्थन ने ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!