सज्जाद लोन को निर्विरोध जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस का अध्यक्ष चुना गया

Edited By Updated: 03 Nov, 2022 01:58 PM

sajjad lone was elected unopposed as the president of the jkpc

पीपुल्स कांफ्रेंस के संस्थापक अब्दुल गनी लोन के बेटे सज्जाद गनी लोन को चार साल के लिए निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।

श्रीनगर :पीपुल्स कांफ्रेंस के संस्थापक अब्दुल गनी लोन के बेटे सज्जाद गनी लोन को चार साल के लिए निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सैयद बशारत बुखारी की अध्यक्षता वाले पीपुल्स कांफ्रेंस के चुनाव प्राधिकरण ने लोन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया, क्योंकि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा तक वही एकमात्र उम्मीदवार थे।

प्रवक्ता ने बताया कि लोन को पार्टी अध्यक्ष के उम्मीदवार के रूप में नामित करने के पक्ष में चुनाव प्राधिकरण को आठ नामांकन प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि लोन को अनंतनाग, बडगाम, श्रीनगर, बारामूला, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, पुंछ और जम्मू से नामांकन प्राप्त हुए हैं।

पार्टी ने 19 अक्टूबर को मतदान कार्यक्रम की घोषणा की थी और जरूरत पडऩे पर मतदान के लिए छह नवंबर की तारीख तय की गई थी।

लोन को 10 नवंबर को पीपुल्स कांफ्रेंस के महासचिव इमरान रजा अंसारी के आवास दारुल जवाद में पद की शपथ दिलाई जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!