Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 Apr, 2026 09:28 AM

Salon Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और डरा दिया है। वीडियो में एक महिला सैलून में हेयर ट्रीटमेंट करवाने के लिए बैठी हुई नजर आती है। पहले तो सब ठीक दिखता है, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल बेहद खतरनाक...
Salon Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और डरा दिया है। वीडियो में एक महिला सैलून में हेयर ट्रीटमेंट करवाने के लिए बैठी हुई नजर आती है। पहले तो सब ठीक दिखता है, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल बेहद खतरनाक हो जाता है।
दरअसल, ट्रीटमेंट के दौरान इस्तेमाल की जा रही इलेक्ट्रिक मशीन से महिला को जोरदार करंट का झटका लग जाता है। जैसे ही झटका लगता है, महिला अचानक हिलने-डुलने लगती है और जमीन पर नीचे गिर जाती है, करंट लगने के बाद महिला दर्द और घबराहट में तड़पती हुई दिखाई देती है। वह खुद को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन कुछ ही समय बाद कुर्सी से नीचे गिर जाती है। गिरने के बाद वह कुछ देर तक बेसुध अवस्था में नजर आती है, जिससे स्थिति और गंभीर लगती है। वीडियो में यह साफ नहीं है कि तुरंत उसे मेडिकल मदद मिली या नहीं, लेकिन इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को भी दहशत में डाल दिया।
सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक और लापरवाही भरा हादसा बताया है, जबकि कुछ ने इस पर मजाकिया कमेंट्स भी किए हैं। कई लोगों ने कहा कि सैलून में इलेक्ट्रिक उपकरणों के इस्तेमाल के दौरान ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि छोटी सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसे वीडियो देखकर अब लोग सैलून जाने से पहले सोचेंगे।