Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Apr, 2026 03:33 PM

बुधवार को शेयर बाजार में दिन-भर गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 756.84 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516.49 पर आ गया। निफ्टी में भी 198.50 अंकों (0.81%) की गिरावट रही, ये 24,378.10 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे...
बिजनेस डेस्कः बुधवार को शेयर बाजार में दिन-भर गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 756.84 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516.49 पर आ गया। निफ्टी में भी 198.50 अंकों (0.81%) की गिरावट रही, ये 24,378.10 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।
गिरावट के कारण.....
कच्चे तेल की ऊंची कीमतें
विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
India VIX में उछाल
आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली
रुपए में 31 पैसे की गिरावट
रुपया बुधवार को 31 पैसे टूटकर 93.75 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से घरेलू मुद्रा दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी पूंजी की निकासी ने भारतीय मुद्रा पर और दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.69 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 93.76 तक लुढ़क गया। बाद में यह 93.75 प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा जो पिछले बंद भाव से 31 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 28 पैसे की गिरावट के साथ 93.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।