10 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 घायल... पिकअप ट्रक और बस की भीषण टक्कर से मची चीख पुकार

Edited By Updated: 11 Apr, 2026 08:55 PM

screams and chaos ensue after violent collision between pickup truck and bus

बिहार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

नेशनल डेस्क : बिहार के कटिहार जिले से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां एक भीषण हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। यह हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक हुआ, जब एक बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक कि बाइक सवार भी आए चपेट में

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की चपेट में पास से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं। इन बाइकों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका दहल उठा और अफरा-तफरी मच गई।

ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, हरदा से पूर्णिया जा रही बस का चालक नशे की हालत में था और रास्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था। जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

25 से ज्यादा घायल, कई की हालत गंभीर

हादसे में 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके पर भारी पुलिस बल, जांच शुरू

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ड्राइवर की भूमिका और नशे की पुष्टि के लिए भी जांच जारी है।

गांव में मातम, चीख-पुकार से गूंजा इलाका

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घटनास्थल पर हर तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!