Edited By Radhika,Updated: 19 Nov, 2025 01:56 PM

बिहार को अपना नया सीएम मिल गया है। कल यानि की 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसी बीच अब सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर सामने आई है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के Deputy CM होंगे।
नेशनल डेस्क: बिहार को अपना नया सीएम मिल गया है। कल यानि की 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसी बीच खबर सामने आई है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के Deputy CM होंगे।
नेताओं ने जताया आभार
अपनी नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर सम्राट चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "पार्टी ने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास दिखाया है। मैं प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद करता हूँ। मैं बिहार के विकास के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करूँगा।" वहीं विजय कुमार सिन्हा ने भी केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा, "मैं उन सभी नेताओं के प्रति धन्यवाद प्रकट करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।"

'चौका है - फिट भी, हिट भी'
केंद्रीय पर्यवेक्षक केपी मौर्य ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए इस जोड़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की जोड़ी फिट भी है और हिट भी। यह बीजेपी के लिए चौका है, क्योंकि हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार में भी पार्टी आगे की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है।" इस चुनाव के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी, नई एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ, इन्हीं दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में आगे बढ़ाएगी।