Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Jul, 2025 02:54 PM
शरीर के हर अंग की सफाई खासकर ओरल हाइजीन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुंह की गंदगी कई बीमारियों का कारण बन सकती है यही वजह है कि हम हर सुबह उठकर टूथपेस्ट और ब्रश से अपने दांतों को साफ करते हैं ताकि मुंह से दुर्गंध न आए और बैक्टीरिया...
नेशनल डेस्क। शरीर के हर अंग की सफाई खासकर ओरल हाइजीन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुंह की गंदगी कई बीमारियों का कारण बन सकती है यही वजह है कि हम हर सुबह उठकर टूथपेस्ट और ब्रश से अपने दांतों को साफ करते हैं ताकि मुंह से दुर्गंध न आए और बैक्टीरिया जमा न हों लेकिन क्या होगा अगर आपको पता चले कि आपका टूथपेस्ट 'नॉन-वेज' हो सकता है? यह सुनकर शायद आप भी हैरान रह गए होंगे। आइए इस दिलचस्प जानकारी पर एक नज़र डालते हैं।
टूथपेस्ट: शाकाहारी या मांसाहारी?
आमतौर पर हम टूथपेस्ट को पूरी तरह से शाकाहारी मानते हैं। भारत में तो लोग व्रत के दिनों में भी बेझिझक टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जब यह सवाल उठता है कि क्या टूथपेस्ट नॉन-वेज हो सकता है तो कई तरह के सवाल मन में आते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सैयारा’ फिल्म से पहले शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, थिएटर में GF को लेकर भिड़े दो आशिक, मचा जबरदस्त हंगामा
जी हां यह सच है, कुछ अंतरराष्ट्रीय टूथपेस्ट ब्रांड ऐसे होते हैं जो अपने उत्पादों में जानवरों से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिससे वे 'नॉन-वेज' की श्रेणी में आ जाते हैं।
टूथपेस्ट को 'नॉन-वेज' क्या बनाता है?
भारत में बनने वाले अधिकतर टूथपेस्ट प्राकृतिक चीजों से तैयार किए जाते हैं। भारतीय कंपनियां आमतौर पर पौधों से मिलने वाली सामग्री जैसे लौंग, पुदीना, नीम आदि का इस्तेमाल करती हैं इसलिए इनमें 'नॉन-वेज' होने की कोई समस्या नहीं होती है।
हालांकि कुछ अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड अपने टूथपेस्ट में जानवरों से मिलने वाली चीजों का उपयोग करते हैं जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
➤ जानवरों के फैट (वसा) से मिलने वाली ग्लिसरीन: यह टूथपेस्ट को चिकनाई देती है और उसे सूखने से रोकती है।
➤ उनकी हड्डियों से निकलने वाला कैल्शियम फॉस्फेट: इसका उपयोग अब्रेसिव (घर्षण पैदा करने वाले पदार्थ) के रूप में किया जाता है जो दांतों की सफाई में मदद करता है।
कंपनियां ऐसा क्यों करती हैं?
कंपनियों के जानवरों से प्राप्त सामग्री का उपयोग करने के पीछे कुछ खास वजहें होती हैं:
यह भी पढ़ें: पहले पालतू मुर्गे के साथ मिटाई अपनी हवस, फिर मासूम संग कर डाली गंदी हरकत, बोला- 'मम्मी यही अंकल मुझे पोर्न...'
➤ सस्ता और टिकाऊ विकल्प: जानवरों से मिलने वाली चीजें आमतौर पर आसानी से और सस्ते में उपलब्ध हो जाती हैं।
➤ बेहतर बनावट: ये सामग्रियां टूथपेस्ट को बेहतर टेक्सचर (बनावट) देती हैं।
➤ लंबे समय तक ताजगी: ये चीजें टूथपेस्ट को लंबे समय तक खराब होने से बचाती हैं।
कैसे पहचानें आपका टूथपेस्ट 'वेज' है या 'नॉन-वेज'?
अगर आपको अपने टूथपेस्ट के शाकाहारी या मांसाहारी होने के बारे में जानना है तो इसकी जानकारी पैकेट पर दी गई होती है।
➤ शाकाहारी उत्पादों के लिए पैकेट पर अक्सर '100% वेजीटेरियन' लिखा होता है और उस पर हरे रंग का निशान (एक हरे वर्ग के अंदर हरा बिंदु) बना होता है।
➤ वहीं मांसाहारी उत्पादों के लिए लाल रंग का निशान (एक लाल वर्ग के अंदर लाल बिंदु) होता है।