जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का  आतंकवाद पर काबू है : मनोज सिन्हा

Edited By Updated: 27 Jun, 2022 11:45 AM

secuirty forces have full control on terrorism said sinha

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा बलों का पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर काबू है।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा बलों का पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर काबू है।

यहां 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट के विशेष राष्ट्रीय एकीकरण शिविर को संबोधित करते हुए सिन्हा ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में अपराध दर, देश में सबसे कम है।

सिन्हा ने जम्मू कश्मीर की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के बारे में मिथक की निंदा करते हुए कहा, "जम्मू कश्मीर की अपराध दर, पूरे देश में सबसे कम है और हमारे सुरक्षा बलों का पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर काबू है।"
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!