जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर, एक पुलिसकर्मी भी शहीद

Edited By Updated: 12 Jan, 2022 11:49 PM

security forces killed a terrorist in jammu kashmir a policeman also martyred

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को एक मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। इसके अलावा, तीन सैनिकों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को जिले के...

नेशनल डेस्कः जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को एक मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। इसके अलावा, तीन सैनिकों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को जिले के परिवान इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद तलाश एवं घेराबंदी अभियान चलाया गया।

आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाना शुरू कर दिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और जैश ए मोहम्मद का एक आतंकी मारा गया। कुमार ने ट्वीट किया, “एक पुलिसकर्मी सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल रोहित छिब शहीद हो गए, जबकि सेना के तीन जवान घायल हो गए। दो आम आदमी भी घायल हुए हैं। जैश ए मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!