तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं समेत 3 की मौ/त

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 04:19 PM

a speeding car hit a two wheeler in kerala

केरलम में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोच्चिः  केरलम में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना यहां नेदुंबस्सेरी हवाई अड्डे के पास देर रात करीब दो बजे हुई, जब तीनों पास की एक दुकान पर चाय पीने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, उनके दोपहिया वाहन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग तीनों को तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान पलक्कड़ की गोपिका, वायनाड की देविका और कर्नाटक के रहने वाले इजाज के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में तीनों की मौत हो गई और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि कार चला रहे सुहैल को चिकित्सकीय जांच के बाद हिरासत में ले लिया गया है।

अधिकारी ने कहा, उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार चालक के नशीले पदार्थों के प्रभाव में होने की आशंका है, इसलिए उसके रक्त और अन्य नमूने एकत्र किए गए हैं। बाद में, एर्नाकुलम ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक के. एस. सुदर्शन ने संवाददाताओं को बताया कि कार में किसी नशीले पदार्थ की मौजूदगी का पता लगाने के लिए उसकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, चालक के नशे में होने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि रक्त जांच की रिपोर्ट से ही हो सकेगी, जिसका इंतजार किया जा रहा है। अधिकारी ने यह भी कहा कि तेज रफ्तार के कारण होने वाली ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हवाई अड्डे के पास के इलाके में पुलिस की गश्त और अन्य उपायों को मजबूत किया जाएगा।

टीवी चैनलों पर प्रसारित दुर्घटना के दृश्यों में कार बहुत तेज रफ्तार से आती और दोपहिया वाहन को टक्कर मारती दिखाई दी। दोपहिया वाहन सड़क के सबसे बाईं ओर चल रहा था और सड़क काफी चौड़ी थी। दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और दुर्घटनास्थल के आसपास उसके टुकड़े बिखरे हुए थे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!