महाराष्ट्र दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बस की भीषण टक्कर, 5 श्रद्धालुओं की मौत

Edited By Updated: 18 Oct, 2026 03:37 PM

beed road accident tuljapur pilgrims killed majalgaon bus accident maharashtr

महाराष्ट्र के बीड़ में एक रोड़ एक्सीडेंट का भयावह मामला सामने आया। तुलजापुर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार सुबह करीब 11 बजे माजलगांव तालुका के शिंडेवाड़ी फाटा के पास राज्य परिवहन की बस से टकरा गई।

बीड: महाराष्ट्र के बीड़ में एक रोड़ एक्सीडेंट का भयावह मामला सामने आया। तुलजापुर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार सुबह करीब 11 बजे माजलगांव तालुका के शिंडेवाड़ी फाटा के पास राज्य परिवहन की बस से टकरा गई।
 


इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब कार में सवार लोग तुलजापुर दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों में माजलगाव शहर के रहने वाले गजानन नामदास और उनके चार अन्य साथी शामिल हैं।

खराब सड़कों पर स्थानीय लोगों का गुस्सा
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि माजलगाव-तेलगाव-धारूर मार्ग की हालत पहले से ही बेहद खराब है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के खराब निर्माण और लापरवाही के कारण पहले भी कई बेकसूर लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर कई जगहों पर खतरनाक जंप-ब्रेकर बने हुए हैं और गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, जिसकी वजह से यहां हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!