शाह ने ममता पर साधा निशाना, कहा- दीदी ने खुद को जनता से ऊपर रखा

Edited By Updated: 28 May, 2021 10:36 PM

shah targeted mamata said didi kept herself above the public

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात को लेकर राहत कदमों पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के साथ बैठक में हिस्सा नहीं लेने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने जनकल्याण से ऊपर

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात को लेकर राहत कदमों पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के साथ बैठक में हिस्सा नहीं लेने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने जनकल्याण से ऊपर अहंकार को रखा। मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा किया और चक्रवात के बाद की स्थिति को लेकर दोनों राज्यों में बैठकें की। 

शाह ने कहा, ‘‘ममता दीदी का आज का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण है। चक्रवात यास के कारण बहुत सारे आम नागरिक प्रभावित हुए हैं और समय की मांग है कि प्रभावितों की मदद की जाए। दुखद है कि दीदी ने जनकल्याण के ऊपर अहम को रखा और आज के इस ओछे व्यवहार में यह दिखता है। '' हालांकि, बनर्जी ने चक्रवात ‘यास' के कारण राज्य को हुए नुकसान पर प्रधानमंत्री को एक रिपोर्ट सौंपी है और प्रभावित इलाकों के पुनर्विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!