कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पायेगी : शाह

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 06:02 PM

congress will not be able to open its account in west bengal shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पायेगी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस पार्टी से जुड़ाव उन्हें राजनीतिक रूप से और कमजोर करेगा। शाह ने न्यू बैरकपुर के निकट दमदम में...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पायेगी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस पार्टी से जुड़ाव उन्हें राजनीतिक रूप से और कमजोर करेगा। शाह ने न्यू बैरकपुर के निकट दमदम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि कांग्रेस कई राज्यों में करारी हार की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ''मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पायेगी। पश्चिम बंगाल में तो आप अपना खाता भी नहीं खोल पाएंगे और असम में कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।'' बनर्जी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, ''ममता दीदी, आप इसी कांग्रेस के साथ बैठी हैं। आपकी स्थिति भी बदतर होने वाली है।''

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राहुल गांधी की संगति में आकर राजनीतिक संवाद का स्तर गिराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी, आप मोदी जी को जितने अधिक अपशब्द कहेंगे, कमल उतना ही अधिक खिलेगा…... राहुल गांधी के साथ रहकर खरगे जी की भी भाषा बिगड़ने लगी है।'' शाह ने कहा, ''कांग्रेस बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।'' घुसपैठ को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाने की कोशिश करते हुए, शाह ने मतदाताओं से न केवल विधायकों को चुनने या सरकार बनाने के लिए, बल्कि पश्चिम बंगाल को बदलने के लिए भाजपा का समर्थन करने का आग्रह किया। शाह ने कहा, ''किसी विधायक को चुनने या केवल भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठियों से मुक्त बंगाल बनाने के लिए अपना मत डालें।''

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री ने कानून-व्यवस्था, औद्योगिक गिरावट और राज्य में अवैध घुसपैठियों की कथित मौजूदगी को लेकर भी ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। शाह ने कहा, ''ममता दीदी की वजह से औद्योगिक इकाइयां बंगाल से बाहर जा रही हैं, लेकिन भाजपा की वजह से गुंडे बंगाल से भाग जाएंगे।'' उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं तृणमूल कांग्रेस के शासन के तहत अब सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। शाह ने कहा, ''पश्चिम बंगाल की बेटियां पूरी तरह असुरक्षित हो गई हैं। मैं वादा करता हूं कि पांच मई के बाद… हम राज्य की माताओं, बहनों और बेटियों को भय से मुक्त कराने के लिए काम करेंगे।''

उत्तर 24 परगना के हाबरा में एक और रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने एक बार फिर खरगे की आलोचना की और दावा किया कि राहुल गांधी की संगति में रहने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष सही ढंग से सोच नहीं पा रहे हैं। शाह ने कहा, ''वह (खरगे) भारत से आतंकवाद का सफाया करने वाले मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) को आतंकवादी कहते हैं... दिल्ली में कांग्रेस को तृणमूल कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है; ममता बनर्जी को सत्ता से हटाकर भाजपा को चुनिए, हम बंगाल में सभी आतंकी गतिविधियों का अंत कर देंगे।'' पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीट के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा। मतगणना चार मई को होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!