पंजाब में कांग्रेस को झटका, जयवीर शेरगिल भाजपा में हुए शामिल, कैप्टन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Updated: 02 Dec, 2022 03:40 PM

shock to congress in punjab jaiveer shergill joins bjp

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने जयवीर शेरगिल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही जयवीर को पार्टी ने प्रवक्ता बनाया है

नेशलन डेस्कः कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने जयवीर शेरगिल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही जयवीर को पार्टी ने प्रवक्ता बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। बताते चलें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सितंबर में अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया था।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व नेता सुनील जाखड़ को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता पंजाब नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सर्व मदन कौशिक, विष्णु देव साय, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमरजोत कौर रामूवालिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!