2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
1 day ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By vasudha,Updated: 27 May, 2018 08:21 PM
सिक्खों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तपस्थली रही श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो चुकी है। इसे सिक्ख तीर्थों की सबसे कठिन तीर्थ यात्रा भी कहा जाता है...
नेशनल डेस्क (संजीव शर्मा): सिक्खों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तपस्थली रही श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो चुकी है। इसे सिक्ख तीर्थों की सबसे कठिन तीर्थ यात्रा भी कहा जाता है। करीब 15 हज़ार 500 फ़ीट ऊंचे ग्लेशियर पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब चारों तरफ से ग्लेशियर (हिमनदों) से घिरे हैं। इन्हीं हिमनदों का बर्फीला पानी जिस जलकुंड का निर्माण करता है उसे ही हेम कुंड यानी बर्फ का कुंड कहते हैं। मान्यता है कि यहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने बरसों तक महाकाल की आराधना की थी। यही वजह है कि सिक्ख समुदाय की इस तीर्थ में अगाध श्रद्धा है और वे तमाम दिक्क्तों के बावजूद यहां पहुंचते हैं। इस बार पहला दर्शन शुक्रवार 25 तारीख को हुआ जिसके बाद श्रद्धालुओं का सैलाब यहां उमड़ रहा है। पंजाब केसरी टीवी ने अपने दर्शकों के लिए इस बार ख़ास तौर पर श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा की। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा का पहला पड़ाव ऋषिकेश है। यात्री यहां गुरुद्वारा साहिब में रात्रि विश्राम कर यहीं से मूल यात्रा शुरू करते हैं। यहां श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट द्वारा यात्रियों की सुविधा के तमाम इंतज़ाम किये गए हैं। यात्रा का अगला पड़ाव गोबिंद घाट है जो ऋषिकेश से करीब तीन सौ किलोमीटर है। इसी रास्ते में सबसे पहले देव प्रयाग पड़ता है। देवप्रयाग में अलकनंदा और भगीरथी नदियां मिलकर गंगा जी का निर्माण करती हैं। बाद में कर्ण प्रयाग,रूद्र प्रयाग और फिर जोशीमठ और विष्णु प्रयाग होते हुए यात्रा गोबिंद घाट पहुंचती है। रास्ते में सभी मुख्य स्थानों पर गुरुघरों और उसके अलावा संस्थाओं द्वारा भी लंगर और ठहराव की व्यवस्था की गयी है। यानी श्रद्धालुओं के लिए बिना कुछ खर्च किये सभी तरह का खान-पान उपलब्ध रहता है। गोबिंदघाट में दूसरे रात्रि विश्राम के बाद तीर्थ यात्रा का अगला चरण शुरू होता है। यहां से श्री हेमकुंड साहिब की दूरी 19 किलोमीटर है। इसे पैदल या घोड़ों पर तय किया जा सकता है। अंतिम तीन किलोमीटर जो ग्लेशियर वाला हिस्सा है वह सिर्फ पैदल ही तय करना होता है। सक्षम यात्री इसे एक ही दिन में तय कर लेते है तो कुछ सुविधानुसार 13 किलोमीटर दूर गोबिंद धाम में जाते या आते समय रात्रि विश्राम करते हैं। गोबिंद घाट से गोबिंद धाम के बीच हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध है। गोबिंद धाम से आगे चार किलोमीटर पैदल या घोड़े से पहुंचा जा सकता है। उसके बाद ग्लेशियर वाला हिस्सा पैदल ही तय करना होता है। जैसे ही ग्लेशियर की चोटी पर पहुंचेंगे सामने हेमकुंड और गुरुद्वारा साहिब का विहंगम दृश्य सारी थकान हर लेता है। श्री हेमकुंड ट्रस्ट के अथक प्रयासों से निर्मित और संचलित सुंदर दरबार के जब श्रद्धालुओं को दर्शन होते हैं तो हर कोई आत्मविभोर हो जाता है। श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की पवित्र गुरुबाणीका गायन पूरे माहौल में रूहानियत भर देता है। हेमकुंड के बर्फीले पानी में स्नान के बाद दर्शन पाकर सब खुद को धन्य मानते हैं। श्री हेमकुंड ट्रस्ट ने इस ऊंचाई पर तमाम दिक्क्तें झेल कर जो प्रबंध संगत के लिए किये हैं वे सराहनीय हैं। दर्शन के बाद सबको खिचड़ी का लंगर परोसा जाता है और पंजीरी का ख़ास प्रसाद दिया जाता है। समुद्र तल से अत्यधिक ऊंचाई के कारण ट्रस्ट यहां किसी को रात रुकने की इज़ाज़त नहीं देता, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। सभी को दोपहर दो बजे गोबिंद धाम वापस भेज दिया जाता है। ट्रस्ट यह भी अपील करता है कि संगत किसी किस्म का कचरा अवशेष यहां छोड़कर न जाएँ ताकि स्थान की पवित्रता बनी रहे।
दुनिया का वो कोना, जहां लोग नहीं जानते अपना नाम लिखना, जानें क्यों?
EPFO से एक बार में कितना निकाल सकते हैं पैसा, जानें पूरा नियम
भारत के इस अनोखे मेले में महिलाओं को नहीं मिलती एंट्री, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य?
कौन है Payal Gaming? वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो का क्या है पूरा सच? जानें...
जंगली हाथी ने महिला को उतारा मौत के घाट, पति ने जैसे-तैसे बचाई अपनी जान
School News: स्कूल की छुट्टियों पर आया बड़ा अपडेट, जानिए संभावित तारीख
PM मोदी ही नहीं, इन दो हस्तियों से भी मिलेंगे मेसी... जानें दिल्ली शेड्यूल में क्या है खास
2026 में किन नौकरियों की रहेगी बहार और किस सेक्टर में छाएंगे संकट के बादल, जानें
एक्टर प्रेम चोपड़ा को है ये जानलेवा बिमारी, जानें कितना खतरनाक है ये रोग और क्या है इसके लक्षण
इस राज्य में सर्दियों की छुट्टियों में बदलाव: जानें नई तारीखें और पूरा शेड्यूल
USD $
22/12/2025 17:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कामकाज में कोई रुका हुआ सौदा आगे बढ़ सकता है। घर में किसी सदस्य के बातचीत से मन हल्का कर सकते हैं।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिज़नेस में किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज धैर्य से काम...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम में नए विचार अपनाने से तरक्की के संकेत हैं। रिश्तों में बातचीत से गलतफहमी दूर होगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की चिंता से मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। परिवार में सम्मान और सहयोग मिलेगा। कोई रुका काम आगे बढ़...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आज किसी बात पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिज़नेस में साझेदारी से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस में और मेहनत की ज़रुरत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बेरोजगारों को काम मिल सकता है। घर के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। राजनीतिक कार्यों में भाग ले...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ किसी स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। खुद का काम करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes