Thunderstorm Warning: इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं पड़ेंगे ओले तो कहीं होगी झमाझम बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 12:31 PM

snowfall in the mountains and rain in the plains

उत्तर भारत में ठंड एक बार फिर अपने पुराने तेवर दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज 4 फरवरी 2026 को...

IMD Warning for Thunderstorm : उत्तर भारत में ठंड एक बार फिर अपने पुराने तेवर दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज 4 फरवरी 2026 को दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में रहेगा।

दिल्ली-NCR: कोहरे की सफेद चादर और ठिठुरन

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कम विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और कई ट्रेनों व फ्लाइट्स के संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है। सुबह और देर रात ठिठुरन ज्यादा रहेगी जबकि दिन में ठंडी हवाएं सूरज की तपिश को बेअसर कर देंगी।

PunjabKesari

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में अलर्ट

PunjabKesari

सावधान! मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने को कहा है। कोहरे के दौरान हेडलाइट्स ऑन रखें और सुरक्षित दूरी बनाकर चलें। बुजुर्गों और बच्चों को शीतलहर से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का उचित उपयोग करें। ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए किसान अपनी फसलों का ध्यान रखें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!