अस्पताल से घर लौटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सेहत में हुआ सुधार

Edited By Updated: 02 Aug, 2020 02:17 PM

sonia gandhi gets leave from hospital

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हे 30 जुलाई को नियमित जांच और परीक्षण के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया कि सोनिया गांधी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हे 30 जुलाई को नियमित जांच और परीक्षण के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया कि सोनिया गांधी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 

PunjabKesari

अस्पताल से छुट्टी के समय कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत स्थिर थी। सर गंगाराम अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं थी। उन्हे आज दोपहर एक बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। सोनिया गांधी पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई बार अस्वस्थ हुईं हैं। उनके विदेश में उपचार कराने की खबरें भी आई थीं।

PunjabKesari

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक भी की थी। पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया को कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

PunjabKesari
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!